मानव तस्करी…: दो सदस्य गिरफ्तार, युवती को बेचने पर मिला कमीशन – Bhopal News

मानव तस्करी…:  दो सदस्य गिरफ्तार, युवती को बेचने पर मिला कमीशन – Bhopal News



हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान प्रदीप जैन उर्फ पंडित और दुर्गा बाई के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि इन दोनों ने युवती को आरोन ले जाकर उसका सौदा कराया था। कमीशन के रूप में

.

पूछताछ में पता चला है कि दुर्गा बाई ने दो से तीन शादियां की हैं। वह दूसरे मानव तस्कर गिरोह के संपर्क में रही है। इससे पहले भी कई लड़कियों का सौदा करा चुकी है। उन मामलों में शिकायत हुई या नहीं, पुलिस इसका पता लगा रही है। आरोपी प्रदीप का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस दोनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल रही है। माना जा रहा है कि कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। अब पुलिस को गिरोह के फरार सदस्य सुनील और रोशनी की तलाश है।

युवती के घर छोड़ने का उठाया फायदा

पूछताछ में दुर्गा ने कई राज खोले। मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाली युवती झालावाड़ में रहने वाली सहेली के घर पहुंची थी। इसका फायदा दुर्गा ने उठाया। दुर्गा ने पीड़िता को यह कहकर बुलाया कि घर वालों की शिकायत के बाद पुलिस तुम्हें ढूंढ रही है।

मेरी पुलिस वालों से अच्छी जान-पहचान है। भोपाल आ जाओ। वह सब कुछ सेटल करा देगी। इस बीच उसने युवती का सौदा करने का प्लान तैयार कर रखा था। युवती के भोपाल आते ही उसे बहाने से आरोन ले गए और शादी कराने के बहाने उसका 2.75 लाख रुपए में सौदा कर दिया।

​अब तक गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार मानव तस्कर गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दुर्गा और प्रदीप से पहले पुलिस कुसुम विश्वकर्मा और नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक की जांच के आधार पर 8 से ज्यादा लोगों की भूमिकाएं सामने आ रही हैं। पुलिस सभी आरोपियों के बैंक खाते खंगाल रही है। इससे कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।



Source link