Ground Report: ब्रिज बनकर तो तैयार हो गया लेकिन…गुजरात पुल हादसे के बाद बुरहानपुर में भी उठी ये मांग

Ground Report: ब्रिज बनकर तो तैयार हो गया लेकिन…गुजरात पुल हादसे के बाद बुरहानपुर में भी उठी ये मांग


Last Updated:

Burhanpur Ground Report: हाल ही में हुए गुजरात पुल हादसे के बाद से बुरहानपुर के लोग भी अब रेलवे ओवरब्रिज पर रेलिंग की डिमांड कर रहे हैं.

हाइलाइट्स

  • बुरहानपुर के नेपानगर के लोगों ने भी रखी मांग.
  • 7 साल में बनकर तैयार हुआ रेलवे ब्रिज, लेकिन नहीं बनी रेलिंग.
  • रेलिंग न होने से यहां काफी हादसे होते हैं.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. गुजरात में ब्रिज गिरने की घटना होने के बाद अब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के लोगों ने भी रेलवे ओवर ब्रिज पर रेलिंग नहीं लगने के बाद सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्राउंड पर आम लोगों ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर दो बड़ी घटनाएं हो चुकी है, वाहन अनियंत्रित होकर दो लोग गिर चुके हैं. जिसमें एक की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. क्षेत्र के पृथ्वी महाजन का कहना है कि यहां पर ब्रिज तो बनकर तैयार हो गया है लेकिन यह 86 डिग्री कोण का है. इसके बावजूद भी यहां पर रेलिंग नहीं लगी है यहां पर रेलिंग लगना चाहिए. यहां से लोगों का आवागमन होता है एक घटना तो ऐसी हुई की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से एक युवक 40 फीट नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई थी. वहीं दूसरी घटना में एक युवक घायल भी हुआ है.

जानकार बताते हैं कि 2015-16 में इस ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली थी जिसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था यह निर्माण कार्य 7 साल में पूरा हुआ है. लेकिन अभी 2 साल बनने को हो गए हैं आज तक भी रेलिंग नहीं लगी है  38 करोड़ रुपए की लागत से पुल बनाया गया था अब आम लोगों ने जिम्मेदारों से यहां पर रेलिंग लगाने की मांग की है. 16 मीटर यह चौड़ा पुल हैं.

क्षेत्र वासियों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड पर पहुंच कर क्षेत्र के युवा पृथ्वी महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस तरह से बड़ोदरा में जो पुल हादसा हुआ है उसको देखते हुए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में भी जो पुल और ब्रिज बनकर तैयार हो गए है उस पर 2 साल हो गए हैं अभी तक रेलिंग नहीं लगी है. जिस कारण हादसे से भी हो रहे है हम मांग करते हैं कि यहां से वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन भी शुरू हो गया है इसलिए जिम्मेदारों ने ध्यान देकर रेलिंग लगाना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो.

2 साल में हो चुके कई हादसे 
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां से 2 साल में दो बड़े हादसे भी हो चुके हैं. एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे जा गिरी थी जिस से युवक की गिरने पर मौत हो गई थी तो वही दूसरा हादसा भी इसी तरह से हुआ था एक मोटरसाइकिल चालक युवक ब्रिज से गिर गया था. जिसको भी गंभीर चोटे आई थी यह दोनों हादसे होने के बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

homemadhya-pradesh

ब्रिज बनकर तो तैयार हो गया लेकिन…गुजरात पुल हादसे के बाद अब यहां उठी मांग!



Source link