MP News Live Update: आज एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1543 करोड़ रुपये, इनको भी मिलेगा फायदा

MP News Live Update: आज एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1543 करोड़ रुपये, इनको भी मिलेगा फायदा


Live now

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की आधी आबादी के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में 1543 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. साथ ही 30 लाख से अधिक लाडली बहनों को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपये की राशि भी भेजी जाएगी.

इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को रसोई गैस पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को भी 340 करोड़ रुपये की राशि आज ही हस्तांतरित की जाएगी. इस मौके पर उज्जैन जिले की नलवा ग्राम पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे.

MP: प्राथमिक शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी

Bhopal News: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 13,089 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. परीक्षा संचालन संस्था (ईसवी) ने इसकी अधिसूचना जारी की है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त तक चलेगी. भर्ती परीक्षा के अगस्त के अंतिम सप्ताह, संभवतः 31 अगस्त तक आयोजित होने की संभावना है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर लें और भर्ती संबंधी अपडेट के लिए ईसवी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

महाकाल के दरबार में सीएम मोहन

Ujjain News: सावन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी समेत महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे. नंदीमंडपम में भस्म आरती में सम्मिलित हुए. आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया. पूजन आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया. उज्जैन मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया.

 

homemadhya-pradesh

आज एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1543 करोड़, इनको भी फायदा



Source link