Last Updated:
Last over drama Shubman gill fire on Zak Crawley : लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी ओवर में जमकर ड्रामा हुआ. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली पर बुरी तरह से भड़क गए.
शुभमन गिल को लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन आया गुस्सा, जैक क्रॉली पर भड़के
हाइलाइट्स
- लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन जमकर हुआ ड्रामा
- जैक क्रॉली पर भड़के शुभमन गिल
- बेन डकेट भी बहस में कूदे
तीसरे दिन के खेल के आखिरी ओवर में जब इंग्लैंड की दूसरी पारी चल रही थी जैक क्रॉली और भारतीय फील्डरों खास कर जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के बीच ड्रामा देखने को मिला. इंग्लैंड ने भारत को 387 रन पर आउट कर स्कोर बराबर किया और स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 2 रन बनाए लेकिन बुमराह के पहले ओवर के दौरान मामला पूरी तरह से गरमा गया.