Last Updated:
भारत ने चौथे दिन के खेल में जबरदस्त बॉलिंग की और इंग्लैंड को 192 रन पर रोक दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हैरान कर के रख दिया.
भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके.
लंच ब्रेक के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. हालांकि, सुंदर की योजना कुछ और ही थी. ऑफ स्पिनर ने जो रूट को 40 रन पर चकमा दिया और फिर इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ को सिर्फ 8 रन पर आउट कर दिया. रूट, जो दूसरी पारी में अपनी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन सुंदर ने स्टंप्स को उड़ा दिया.
सुंदर ने स्टोक्स को लेंथ बॉल पर आउट किया जो अंदर की ओर ड्रिफ्ट कर रही थी. इंग्लैंड के कप्तान ने गियर बदलने की कोशिश की और स्लॉग स्वीप करने के लिए घुटने पर बैठ गए, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले को पार कर स्टंप्स को उड़ा दिया. भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके. 10वां विकेट उन्होंने शोएब बशीर के रूप में लिया.
Contact: satyam.sengar@nw18.com