बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ दिखाई। यह कार्यक्रम शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कांतिशिव टॉकीज में आयोजित किया गया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर राजीव नंद
.
उद्देश्य था संवेदनशीलता और करुणा विकसित करना कलेक्टर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य था कि सरकारी तंत्र में काम करने वाले लोग मानसिक रूप से विशेष आवश्यकता वाले नागरिकों के प्रति करुणा और सहानुभूति विकसित करें। कार्यक्रम के बाद कई अधिकारियों ने कहा कि फिल्म ने उन्हें दिव्यांगजनों की रोजमर्रा की चुनौतियों और भावनात्मक स्थिति को समझने में मदद की।
सकारात्मक सोच और मानवीय व्यवहार को बढ़ावा देंगी जिले में प्रशासन स्तर पर इस तरह की पहल पहली बार हुई है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कोशिशें न केवल कर्मचारियों को प्रेरित करेंगी, बल्कि उनके अंदर सकारात्मक सोच और मानवीय व्यवहार को भी बढ़ावा देंगी।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि, “यह प्रयास न केवल मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को बेहतर सहयोग देने की दिशा में सहायक होगा, बल्कि इससे प्रशासनिक दक्षता और कार्यस्थल का माहौल भी बेहतर बनेगा।”
देखिए तस्वीरें…
