Last Updated:
रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स के मैदान पर अर्धशतकीय पारी खेली और ये तीसरा ऐसा मौका था जब वो 50 रन के आकड़े को पार कर गए. ऐजबेस्टन की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले ऑलराउंडर का इग्लैंड में औसत के मामल…और पढ़ें
कई बड़े नामों को पीछे छोड़ चुके है इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज रवींद्र जडेजा
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा जब 72 रन बनाकर पवेलिएन लौट रहे थे कई बड़े नामों को वो पीछे छोड़ चुके थे. बतौर बल्लेबाज इस सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके जडेजा इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में औसत के मामले में विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा,अजिंक्य रहाणे और यहां तक की कोच गंभीर से आगे निकल चुके है जो एक ऑलराउंडर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.
कभी नंबर 6 तो कभी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लोअर मिडिल ऑर्डर की रीढ की हड्डी बन चुके है. खासतौर पर वो जब इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्लेबाजी करते है तो उनका बेस्ट निकलकर सामने आ जाता है. लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में वो जब 72 रन बनाकर आउट हुए तो इंग्लैंड में उनका औसत 36.32 का हो चुका था . 15 टेस्ट मैचों में जडेजा ने 1 शतक और 6 अर्दशतक की मदद से 908 रन बनाए है. इस सीरीज में खेली 5 पारियों में जडेजा ने 88.67 की औसत और 3 अर्धशतकों की मदद से 266 रन बनाए है. भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम जडेजा के इस रिकॉर्ड को देखकर क्या सोच रहे रहे होंगे इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है.
रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी का औसत कई लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है. सबसे पहले नाम विराट कोहली का आता है जिन्होंने इंग्लैंड में 33.21 की औसत से 17 टेस्ट में 1096 रन बनाए है वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने 30.64 की औसत से 17 मैचों में 808 रन बनाए है. सहवाग ने 16 मैचों में 34.75 की औसत से 938 रन बनाए. इस सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे चेतेस्वर पुजारा का औसत भी जडेजा से नीचे है. पुजारा ने 30 की औसत से 10 टेस्ट में 570 रन बनाए. अजिंक्य रहणे का भी औसत 26 का रहा और इंग्लैंड में उनका बल्ला भी कमाल नहीं दिखा पाया. भारत ही नहीं विश्व के कई और बड़े नाम जैसे ट्रेविस हेड, जैक कॉलिस, महिला जयवर्धने जैसे बड़े नामों से बहेहतर औसत से जडेजा इंग्लैंड में बल्लेबाजी कर रहे है. दोनों टीमों के कोच गौतम गंभीर और ब्रैंडन मैक्कुलम भी औसत के मामले में रवींद्र जडेजा से पीछे है. जडेजा जिस फॉर्म में इन दिनों बल्लेबाजी कर रहे है सीरीज खत्म होते होते वो 40 के औसत को आराम से पार कर सकते है.