भास्कर संवाददाता । श्योपुर सोशल मीडिया पर एक महिला कांस्टेबल द्वारा वर्दी में बंदूक चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद उस पर की गई आपत्तिजनक जातिवादी टिप्पणी को लेकर मामला गरमाने लगा है। शनिवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कपिल बैरवा सहित अन्य कार्यकर्त
.
ज्ञापन में बताया गया कि जमुना प्रसाद उपाध्याय नामक व्यक्ति ने उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह टिप्पणी की है कि आरक्षण की भीख से शूरवीर पैदा नहीं होते, शूरवीर होने के लिए क्षत्राणी की कोख से जन्म लेना पड़ता है। भीम आर्मी का कहना है कि यह टिप्पणी न सिर्फ महिला कांस्टेबल के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह अनुसूचित जाति समुदाय, संविधान प्रदत्त आरक्षण नीति और सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। कोतवाली पर ज्ञापन सौंपते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता।