मैदान पर भिड़े थे गिल-क्रॉली, अब ENG से आया ऐसा बयान, जिसे सुनकर गुस्सा जाएंगे

मैदान पर भिड़े थे गिल-क्रॉली, अब ENG से आया ऐसा बयान, जिसे सुनकर गुस्सा जाएंगे


Last Updated:

IND vs ENG Lords Test: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मौजूदा तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत में जैक क्रॉली की समय बर्बाद करने की रणनीति उनके द्वारा अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन रणनीति थी.

भारत vs इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन भिड़ंत

हाइलाइट्स

  • भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टक्कर जारी
  • तीसरे दिन के खेल के बाद गर्म हो गया था माहौल
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने दिया भड़काऊ बयान
लंदन: भारत के 387 रन पर आउट होने के बाद इंग्लैंड के पास तीसरे दिन के आखिरी सेशन में दो ओवर खेलने का पर्याप्त समय था, लेकिन जैक क्रॉली के चोट का बहाना बनाने और जसप्रीत बुमराह के शुरुआती ओवर के दौरान तीन बार गेंद खेलने से पीछे हट जाने की रणनीति के कारण देरी हुई.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मौजूदा तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत में जैक क्रॉली की समय बर्बाद करने की रणनीति उनके द्वारा अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन रणनीति थी, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि मेहमान टीम ने भी दूसरे दिन यही तरीका अपनाया था.

वॉन ने ‘बीबीसी’ के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा:

यह समय की बर्बादी का अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है. भारत शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि कल गिल की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. लोकेश राहुल मैदान से बाहर थे और वह पारी की शुरुआत नहीं कर पाते. कोई भी टीम शिकायत नहीं कर सकती लेकिन क्या शानदार ड्रामा था और क्या शानदार दिन था. हमें चौथे और पांचवें दिन का खेल देखना है जो शानदार होगा.

तीसरे दिन के खेल के अंत में उस समय गुस्सा भड़क गया जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्रॉली की समय बर्बाद करने की रणनीति के बाद भारत एक और ओवर नहीं फेंक पाया, जिस पर कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में मेहमान टीम ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

भारत को इससे सिर्फ एक ओवर फेंकने का मौका मिला, जिससे मेहमान टीम नाराज हो गई क्योंकि इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए. इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा कि 1-1 से बराबरी पर चल रही इस श्रृंखला में रोमांच लाने के लिए ऐसे ही ड्रामा की जरूरत थी.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

मैदान पर भिड़े थे गिल-क्रॉली, अब ENG से आया ऐसा बयान, जिसे सुनकर गुस्सा जाएंगे



Source link