विदिशा में 24 घंटे में 16 इंच गिरा पानी: पठारी में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश; रेहटी बांध का खोला गया एक गेट – Vidisha News

विदिशा में 24 घंटे में 16 इंच गिरा पानी:  पठारी में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश; रेहटी बांध का खोला गया एक गेट – Vidisha News


पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बारिश रिकॉर्ड।

विदिशा में पिछले 24 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है। इस साल अब तक कुल 157.3 इंच पानी गिर चूका है। पठारी तहसील में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश हुई, जहां अब तक 25 इंच पानी गिर चूका है।

.

कुरवाई में 3.3 इंच और सिरोंज में 2.8 इंच बारिश हुई। लटेरी में 1.7 इंच बारिश दर्ज की गई। गुलाबगंज और नटेरन में 0.16 इंच और 0.5 इंच पानी गिरा। पिछले साल की तुलना में इस साल बारिश काफी ज्यादा हो रही है। पिछले साल औसत 10.6 इंच पानी गिरा था, जो इस साल बढ़कर 15.7 इंच हो गई है।

रेहटी बांध का एक गेट 1 फुट खोला गया बारिश के कारण कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। रेहटी बांध का एक गेट 1 फुट खोला गया है, जिससे माला, सिमरधान और जौखेड़ी गांवों की पानी में डूबने की संभावना है। ग्राम सचिवों और चौकीदारों को अलर्ट पर रखा गया है।

मुडराघाट पुलिया पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की गई गुलाबगंज के बर्रीघाट में बैरिकेडिंग की गई है। कुरवाई तहसील में कैथोरा और टेकू से नावकुंड मलाज मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। सिरोंज तहसील में महुआखेड़ा पृथ्वीराज की पुलिया सामान्य है। मुडराघाट पुलिया पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। थाना सिरोंज और आनंदपुर क्षेत्र में पुल-पुलियों की निगरानी की जा रही है।



Source link