Last Updated:
हरदा जिले में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद मामला तूल पकड़ गया है. जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत की गिरफ्तारी को लेकर संगठन लामबंद हो गया है. इसके विरोध में रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा समेत कई जिल…और पढ़ें
करणी सेना परिवार के लोगों ने कई जिलों में हंगामा किया.
हाइलाइट्स
- करणी सेना परिवार के लोगों ने किया चक्काजाम
- पुलिस से भिड़ गए प्रदर्शनकारी, खूब की नारेबाजी
- पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, खदेड़ कर भगाया
इस कार्रवाई में करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी घायल हुए. पुलिस ने इलाके को घेरकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, कई लोग इमारतों में छिपे हुए थे, जिन्हें जेसीबी से दरवाजा तोड़कर निकाला गया. पुलिस ने जगह-जगह करणी सेना परिवार के लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि जो भी कानून व्यवस्था और शांति भंग करने का काम करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने अश्रु गैस के गोले, लाठी चार्ज करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा है.
रतलाम में करणी सैनिकों ने महू-नीमच फोरलेन जाम कर दिया. पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद भी हटने को तैयार न देख लाठीचार्ज कर सड़क खाली करवाई.
राजपूत समाज ने हरदा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि छात्रावास में घुसकर छात्रों से मारपीट की गई. कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया और कानून तोड़ने पर कार्रवाई होगी. प्रदर्शन और गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा. फिलहाल हरदा समेत कई जिलों में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें