सीधी जिले में रामपुर नैकिन क्षेत्र के बघवार गांव में एक नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बाणसागर नहर पुल का निर्माण 4 करोड़ रुपए की लागत से किया गया था। यह पुल महज 10 दिन पहले ही बनकर तैयार हुआ था। रविवार सुबह करीब 9 बजे पुल के मध्य भाग में 7 फीट
.
सड़क पर हुआ बड़ा गड्ढा।

सड़क और पुल का ज्वाइंट अलग हुई।
पुल के किनारों में भी दरारें पड़ गई हैं। यह पुल रीवा, सतना, सीधी और शहडोल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित है। घटना के समय कुछ स्कूली बच्चे और बाइक सवार पुल से गुजरने ही वाले थे। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुल से लगी सड़क धंसी।
जल्दबाजी में बनाया पुल
स्थानीय निवासी रामाधार यादव के अनुसार पुल का निर्माण बहुत जल्दबाजी में किया गया। उन्होंने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर यह घटना स्कूल समय के दौरान होती तो बच्चों की जान को खतरा हो सकता था।

पुल की सड़क भी किनारे से धंस गई।
SDM बोले- उच्च स्तरीय जांच कराएंगे
एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। पुल के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
पुल और सड़क के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें…


