Aaj Ka Meen Rashifal 13 July 2025: करियर में धोखा, खर्चों में बढ़ोतरी, मीन राशि वाले संभलकर चलें आज!

Aaj Ka Meen Rashifal 13 July 2025: करियर में धोखा, खर्चों में बढ़ोतरी, मीन राशि वाले संभलकर चलें आज!


शुभम मरमट / उज्जैन. हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारा आने वाला दिन कैसा रहेगा. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 13 जुलाई 2025 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखनी है.

करियर – मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन करियर में सामान्य रहने वाला है. इस राशि के जातक जो हैं उन्हें करियर में सहयोगी मित्र की वजह से कोई हानि हो सकती है. उन्हें चाहिए सतर्कता के साथ कार्य करें.

व्यापार – मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है. व्यापारियों को आज व्यापार में पार्टनर की वजह से कोई हानि हो सकती है. साथ ही हाथ आए अच्छे अवसर गवा सकते हैं. जिससे मन अशांत रहेगा.

स्वास्थ – मीन राशि के जातक का आज का दिन स्वास्थ्य कि दृस्टि से अच्छा रहने वाला है. आज पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा. जिससे मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही बच्चो का स्वास्थ सामान्य रहेगा.

आर्थिक स्थिति – इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति भी मध्यम रहेगी. साथ ही फिजूल के खर्चों की वजह से धन हानि होगी. जिससे मन परेशान रहेगा.

शिक्षा – मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में मध्यम परिणाम देखने को मिलेंगे. जो शिक्षक हैं उन्हें आज सहयोगी मित्र की वजह से कोई नौकरी में परेशानी हो सकती है. उन्हें चाहिए सतर्कता के साथ कार्य करें.

लव लाइफ – मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ में मिला-जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है. साथ ही वैवाहिक जीवन के जातक का आज का दिन मध्य्म रहेगा.

दान – मीन राशि के जातक जो दान पुण्य में रूचि रखते हैं. उन्हें चाहिए आज के दिन सूर्य देव को अर्घ दें और गरीबो में ठंडी वस्तु के दान के साथ ब्राह्मण को भोजन कराएं.



Source link