Last Updated:
Tips And Tricks: कभी-कभी खटमल से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे महंगे उपाय कर डालते हैं, लेकिन कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में ये रामबाण उपाय आपको तुरंत राहत देगा.
हाइलाइट्स
- खटमल से छुटकारा पाने के लिए ये रामबाण उपाय
- मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर बेड और सोफे पर स्प्रे करें
- तेज धूप में कपड़ों और गद्दों को बाहर रखकर कूटें
अगर यह किसी इंसान को काट ले तो उसके शरीर पर लाल चकत्ते आ जाते हैं. फिर बहुत दर्द भी देता है. कभी-कभी खटमल से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे उपाय कर डालते हैं, लेकिन कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में हम आपको रामबाण उपाय बताते हैं. कुछ घरेलू उपाय ग्रामीण क्षेत्रों में खटमलों के लिए आज भी अपनाए जाते हैं, जो बेहद कारगर हैं. इसमें फिनायल की गोली, डिटॉल, एक बाल्टी में पानी लेना होता है.
सबसे पहले चार-पांच फिनायल की गोली लेकर इन्हें पीस लेते हैं. जब यह पाउडर की तरह हो जाए तो आधा बाल्टी पानी में डालकर इसे अच्छे से मिला लें. फिर डिटॉल लेकर एक चम्मच इस मिश्रण में डालते हैं, जिससे खटमल मारने का घोल तैयार हो जाता है. फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर बेड और सोफे पर अच्छे से तरह से छिड़काव कर दें. इसके अलावा कई लोग डिटर्जेंट वाला साबुन भी कपड़ों के अंदर रख देते हैं, जिससे उनका मानना है कि खटमल भाग जाते हैं. नीम के पत्तों के मिश्रण को रखते हैं.
एक्सपर्ट ने बताया एक और तरीका
वहीं, खटमल भगाने को लेकर एक्सपर्ट डॉ. मनीष जैन बताते हैं कि बारिश शुरू होने से पहले ही हमें इसका इंतजाम करना चाहिए. जब तेज धूप निकलती है, तो सामान को बाहर आंगन में डाल दें और फिर डंडे से कपड़ों या गद्दे को कूटें, जिसकी वजह से खटमल के जो अंडे होते हैं, वे नीचे झड़ जाते हैं. इसके अलावा पेस्टिसाइड और कंपाउंड आते हैं, जिनको स्प्रे करके कपड़ों के लिए दो-तीन दिन के लिए छोड़ दें इनका इस्तेमाल नहीं करें. इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि किसी भी तरह से इसकी स्मेल हमारी नाक और मुंह में ना जाए, ऐसा करने से खटमल खत्म हो जाते हैं.