एमपी के कई जिलों में ऑरेंज, येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर और पांढुर्णा जैसे जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. साथ ही भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, सिंगरौली और अनूपपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.