Last Updated:
Sanjeev Shrivastava IAS Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने परीक्षा हॉल में बीएससी के एक छात्र को 2 थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो वायरल…और पढ़ें
MP Viral Video: संजीव श्रीवास्तव अक्सर विवादों में रहते हैं
हाइलाइट्स
- एक आईएएस अफसर का वीडियो वायरल हो रहा है.
- अफसर ने परीक्षा हॉल में स्टूडेंट को थप्पड़ मारे.
- पहले भी विवादों में रह चुके हैं.
भिंड के कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव का दावा है कि उन्हें कॉलेज में बड़े पैमाने पर नकल की शिकायत मिली थी. यहां बीएससी सेकंड ईयर की गणित की परीक्षा चल रही थी. इस छात्र ने अपना प्रश्नपत्र बाहर भेजकर नकल करने की बात कबूल की थी. हालांकि, बाद में छात्र रोहित ने कहा कि थप्पड़ों से उसके कान में चोट लगी लेकिन उनके ‘आईएएस होने के कारण’ वह कुछ बोल नहीं पाया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आईएएस संजीव श्रीवास्तव आलोचना का शिकार हो गए हैं.
छात्र के साथ मारपीट का मामला
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है आईएएस संजीव श्रीवास्तव ने रोहित राठौर को नकल के आरोप में निशाना बनाया. उन्होंने छात्र से उसका प्रश्नपत्र मांगा और जवाब न मिलने पर उसे बार-बार थप्पड़ मारे. संजीव श्रीवास्तव ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि कॉलेज में संगठित नकल रैकेट चल रहा था और उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में हटाने की सिफारिश की. हालांकि, उनकी इस हरकत ने सत्ता के दुरुपयोग और प्रशासनिक व्यवहार पर सवाल उठाए हैं.
A three-month old video of Sanjeev Shrivastav, IAS officer, posted as Collector Bhind Dist, caught on camera slapping a student allegedly caught cheating.
संजीव श्रीवास्तव का है विवादों से पुराना नाता
आईएएस संजीव श्रीवास्तव कौन हैं?
संजीव श्रीवास्तव का जन्म 27 जून 1968 को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हुआ था. कठिन संघर्ष के बाद उन्होंने सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा किया. साल 2011 में उन्हें राज्य सिविल सेवा से आईएएस में प्रमोशन मिला था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव श्रीवास्तव ने बीई, एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद पीजीडीसीए का सर्टिफिकेट भी लिया. भिंड से पहले वह बतौर कलेक्टर उमरिया जिले की कमान भी संभाल चुके हैं. वह बैतूल, छतरपुर, रायसेन और भोपाल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें