करियर क्लैरिटी: 12वीं के बाद आर्मी, नेवी में जाने के कई हैं रास्ते; बी.फार्मा करें या रेडियोलॉजी चुनें कहां हैं करियर के ज्यादा रास्ते

करियर क्लैरिटी:  12वीं के बाद आर्मी, नेवी में जाने के कई हैं रास्ते; बी.फार्मा करें या रेडियोलॉजी चुनें कहां हैं करियर के ज्यादा रास्ते


  • Hindi News
  • Career
  • There Are Many Ways To Join Army And Navy After 12th; Do B.Pharma

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करियर क्लैरिटी सीजन 2 के 46 वें एपिसोड में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। आज के दोनों ही सवाल स्टूडेंट्स के हैं। पहला सवाल है कोमल का और दूसरा सवाल है प्रखर का।

सवाल- मैंने कक्षा 12वीं आर्टस से 92.3% पास की है। मैं आगे आर्मी की तैयारी करना चाहती हूं, 16.5 की एज में NDA का पेपर होता है किस तरह से उसकी तैयारी करवाई जाती है?

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-

NDA का एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। इसमें आपको प्रॉपर तैयारी करनी होगी। NDA एंट्रेंस तो होता ही है उसके साथ ही आप SSB यानी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का एग्जाम देना होगा। इसमें आपकी पर्सनालिटी टेस्ट को भी देखना होगा। इसमें आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। SSB में आप रिटन के बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट देना होगा। मेरिट बेसिस पर आपका सिलेक्शन होगा। दूसरा रास्ता निकलता है CDS का। ग्रेजुएशन के बाद भी आप इंडियन आर्मी जॉइन कर सकते हैं। आप लॉ भी कर सकते हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आप JAG देकर आप आर्मी में जा सकते हैं।

सवाल- सेज यूनिवर्सिटी कानपुर से मैंने डिप्लोमा किया है मैं रेडियोलॉजी में डिग्री करना चाहता हूं। रेडियोलॉजी में क्या करियर ऑप्शन है। फार्मा और रेडियोलॉजी में से क्या बेस्ट होगा।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर रत्ना पंथ बताती हैं-

आप B.phamra कर सकते हैं। आपको लेटेरल एंट्री के जरिए सेकेंड ईयर में एडमिशन मिलेगा जिसके बाद तीन साल की रह जाएगी।

फर्मासिस्ट के तौर पर आप काम कर सकते हैं। ये काम आप गवर्नमेंट सेक्टर, प्राइवेट क्लिनिक, ड्रग इंस्पेक्टर के तौर पर कर सकते हैं। ल्यूपिन, जाइडर्स, सनफार्मा जैसी कंपनियों में काम कर सकते हैं।

वहीं अगर आप रेडियोलॉजी का रास्ता चुनते हैं तो ये रास्ता आपके लिए नया होगा। आपको सबसे पहले PCM या PCB से 12वीं करना होगा।

वैसे आपके लिए बी.फार्मा का रास्ता सही होगा, इसके बाद आप एम.फार्मा भी कर सकते हैं। आप फार्मा डी का कोर्स भी कर सकते हैं।

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link