खाई में लाश मिली, कांवड़ियों को बदबू आने पर देखा: पचमढ़ी में 7 दिन पहले पत्नी संग आया था; पॉलीथिन बेंचने का करता था काम – narmadapuram (hoshangabad) News

खाई में लाश मिली, कांवड़ियों को बदबू आने पर देखा:  पचमढ़ी में 7 दिन पहले पत्नी संग आया था; पॉलीथिन बेंचने का करता था काम – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 7 दिन से लापता एक युवक की 25 फीट गहरी खाई में लाश और बाइक मिली। पचमढ़ी पैदल जा रहे कांवड़ियों ने लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके मौके पर पहुंचे। खाई में गिरी बाइक और युवक

.

युवक की पहचान अर्जुन कहार निवासी मोहगांव मटकुली के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया मृतक अर्जुन कहार पचमढ़ी में पॉलीथिन बेचने की दुकान लगाता था और गाइड का काम भी करता था। 7 जुलाई वो, उसकी पत्नी कुमकुम और सास दो गाड़ी से पचमढ़ी से गांव के लिए निकले थे। पत्नी कुमकुम ने बताया कि मैं अपनी स्कूटी से थी और मेरे पति बाइक से आगे चल रहे थे। मैंने देखा कि में आगे आ गईं हूं, तब कुछ देर बाद वह दिखाना बंद हो गए।

पत्नी ने बताया कि मैंने सोचा कि वो कहीं रुक गए होंगे आ जाएंगे। पहले गांव पहुंची। पति घर नहीं पहुंचे। शाम तक घर नहीं आने पर पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

कांवड़ियों ने लाश मिलने की सूचना दी।

पचमढ़ी थाना प्रभारी उईके ने बताया भक्तों को कुछ अजीब सी बदबू आ रही थी। उन्होंने लगभग 25-30 फीट नीचे गहरी खाई में देखा तो एक बाइक पड़ी हुई थी। फिर गौर से देखने पर एक लाश भी नजर आ रही थी। तुरंत कांवड़ियों ने पचमढ़ी थाने में सूचित किया।

इसके बाद थाना टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बाइक और मृतक की बॉडी पचमढ़ी लेकर आए और इसके बाद पोस्टमार्टम करके परिजनों को मृतक का शरीर सौंप दिया गया किया।



Source link