कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया।
राजगढ़ में कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है।
.
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पिछले 20 सालों से कांग्रेस विपक्ष में है। इसका कारण पार्टी में कार्यकर्ताओं की भावनाओं की उपेक्षा है। वे सर्किट हाउस में मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता उन्हें कहीं भी बुला सकते हैं।
‘नई सोच के साथ कांग्रेस को मजबूत करना चाहता हूं’ उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पार्टी को कमजोर करना नहीं है। वे नई सोच के साथ कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं। उनका कहना है कि ऐसी कांग्रेस बनाएंगे, जहां हर कार्यकर्ता की आवाज सुनी जाएगी। भोपाल या दिल्ली से कोई निर्देश नहीं आएंगे। सभी निर्णय कार्यकर्ताओं की मर्जी से होंगे।
‘कार्यकर्ता अपनी शंकाएं और सुझाव खुलकर रखें’ लक्ष्मण सिंह ने कार्यकर्ताओं से बिना झिझक संवाद में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी शंकाएं और सुझाव खुलकर रखें। इससे एक मजबूत और लोकतांत्रिक कांग्रेस का निर्माण होगा।