प्रगतिशील कुनबी समाज के 170 स्टूडेंट्स का सम्मान: बालाघाट में स्थापना दिवस पर 10वीं-12वीं के टॉपर्स को नकद राशि, प्रमाण पत्र दिए – Balaghat (Madhya Pradesh) News

प्रगतिशील कुनबी समाज के 170 स्टूडेंट्स का सम्मान:  बालाघाट में स्थापना दिवस पर 10वीं-12वीं के टॉपर्स को नकद राशि, प्रमाण पत्र दिए – Balaghat (Madhya Pradesh) News


छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बालाघाट में प्रगतिशील कुनबी समाज ने अपना 34वां स्थापना दिवस छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन में मनाया। 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले कार्यक्रम में 170 स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया।

.

कार्यक्रम की शुरुआत क्षत्रपति शिवाजी महाराज, संत तुकाराम और तुकड़ोजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई। गुरूदेव सेवा मंडल लिंगा की माधुरी बेदरे, लावण्या बेदरे और ट्विंकल दानी ने स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।

इन स्टूडेंट्स का किया गया सम्मान

बारहवीं कक्षा में कुम्हारीकला के नयन अशोक कुमार ढोंगे प्रथम रहे, इन्हें 2100 रुपए, लिंगा के दिपांशु अशोक मेंढे द्वितीय रहे, 1500 रुपए और किन्ही कोदोबर्रा के धनंजय कोदुराम ठाकरे तृतीय स्थान पर रहे, इन्हें 1100 प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दसवीं कक्षा में सिवनीकला की सलोनी संजय चांदेवार प्रथम, लालबर्रा मानपुर की धैर्या शैलेष आश्वले द्वितीय और लांजी टेमनी की आंचल राजकुमार बुराडे तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें भी प्रमाण पत्र और 12वीं के स्टूडेंट्स के समान राशि देकर सम्मानित किया गया।

परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित।

प्रगति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा

जिलाध्यक्ष सुनील खोटेले ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं से समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की।

छात्राओं ने कार्यक्रम में स्वागत गीत गाया।

छात्राओं ने कार्यक्रम में स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक इंजी. दिवाकरसिंह, अध्यक्ष सुनील खोटेले सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।



Source link