बालाघाट पुलिस ने सोमवार को कोतवाली और ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं।पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें पीड़ित परिवारों के पास ले
.
पुलिस ने बताया कि ग्रामीण थाना क्षेत्र के बालाजी नगर कोसमी निवासी पंकज शर्मा और कोतवाली क्षेत्र के भटेरा निवासी गायत्री पटले के घरों में चोरी हुई थी। मामले की जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया गया।
आरोपियों को निकाला जुलूस।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कोसमी की चोरी में हाल ही में जेल से छूटे राहुल उर्फ गेंडा से पूछताछ की। उससे पता चला कि चोरी के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन पर मिले थे। वहीं माल का बंटवारा किया गया था।
दो आरोपी राजेश उर्फ छोटू साहू और नील उर्फ नीलेश पटले चोरी का सामान लेकर मुंबई भाग गए थे। पुलिस टीम ने मुंबई जाकर 5 दिन की तलाश के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए।
कुल 8 आरोपियों में से 3 आरोपी ग्रामीण थाना की चोरी में और 5 आरोपी कोतवाली थाने की चोरी में शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश किया।

चुराया गया सामान पुलिस ने बरामद किया।
इनको किया गिरफ्तार
- नीली उर्फ नीलेश (25)
- राजेश उर्फ छोटू साहू (36)
- राहुल उर्फ गेंडा नागेश्वर (23)
- पंकज पटले (26)
- सुदत्त उर्फ सौरभ बंसोड़ (21)
- पप्पू उर्फ पलाश तेजी (26)
- रेहान खान (19)
- आमिर खान (27)

सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने चोरी का खुलासा किया।
सामान किया बरामद
सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने चोरियों के बारे बताया कि दोनों ही चोरी में मशरूका बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।