मऊगंज में तेज बारिश के बीच ढहा कच्चा घर: खाना बनाते समय मलबे में दबीं 5 महिलाएं, एक रीवा रेफर – Mauganj News

मऊगंज में तेज बारिश के बीच ढहा कच्चा घर:  खाना बनाते समय मलबे में दबीं 5 महिलाएं, एक रीवा रेफर – Mauganj News


मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा गांव में सोमवार शाम एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। घटना के समय महिलाएं घर के अंदर खाना बना रही थीं।

.

तेज बारिश के कारण जर्जर मकान ढह गया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने मलबे से महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस की 100 डायल टीम मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गावती यादव को रीवा रेफर किया गया। अन्य घायल सरिता यादव, सुनीता यादव, बबिता यादव और श्याम कली यादव का इलाज हनुमना अस्पताल में चल रहा है।

मऊगंज जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।



Source link