हजारेश्वर महादेव मंदिर में कलेक्टर ने किया जलाभिषेक: सावन के पहले सोमवार पर श्योपुर जिले में सुख-शांति की कामना की – Sheopur News

हजारेश्वर महादेव मंदिर में कलेक्टर ने किया जलाभिषेक:  सावन के पहले सोमवार पर श्योपुर जिले में सुख-शांति की कामना की – Sheopur News


हजारेश्वर महादेव मंदिर में आरती करते कलेक्टर अर्पित वर्मा।

श्रावण मास का पहला सोमवार होने से शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर और गुप्तेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।

.

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने हजारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भक्तों ने शिवजी का विधिवत पूजन किया। पूजा में फूल, पंच फल, पंच मेवा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद और गंगाजल का प्रयोग किया गया।

शिव और मां पार्वती का श्रृंगार किया गया

श्रद्धालुओं ने जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली और मौली से पूजा-अर्चना की। बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें और तुलसी दल भी अर्पित किए गए। भक्तों ने गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप और चंदन से शिव और मां पार्वती का श्रृंगार किया।

हजारेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने शिवजी का पूजन किया।

भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया

इस वर्ष सावन का महीना 29 दिन का रहेगा। श्रावणी सोमवार का व्रत रखकर श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। महिलाओं के साथ युवतियों और युवकों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सोनेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से देर रात तक भक्तों का आना-जाना जारी रहेगा।

इन मंदिरों में भी रही लोगों की भीड़

शहर के श्रीहजारेश्वर मंदिर, गिर्राजेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव मंदिरों के अलावा मानपुर के श्री मानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, बड़ौदा के चंद्रसागर महादेव मंदिर सहित जिलेभर के तमाम शिवालयों में बेलपत्र चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी।

सभी छोटे बड़े शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने तरह-तरह से महादेव को रिझाया। इस दौरान ऊं नमः शिवाय और हर हर महादेव के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान रहा।



Source link