देवास शहर के पॉश इलाके समृद्धि विहार कॉलोनी में सोमवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपए का माल पार किया, जिसमें 80 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। वारदात के समय घर के लोग सो रहे थ
.
दरवाजा बाहर से बंद कर की वारदात फरियादी मनीष जैन ने बताया कि चोरी की घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। चोर सबसे पहले उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर गए ताकि कोई जागकर बाहर न निकल सके। इसके बाद उन्होंने पूरे घर में हाथ साफ कर दिया।
सुबह नींद खुलने पर दरवाजा बंद मिला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया, तब घर का नजारा देख मनीष हैरान रह गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और नगदी व आभूषण गायब थे।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।