अगर थोड़ा भी दम दिखाया होता तो आज भारत 2-1 से आगे होता, लॉर्ड्स की हार के बाद किस पर भड़के गांगुली, जडेजा लाजवाब…

अगर थोड़ा भी दम दिखाया होता तो आज भारत 2-1 से आगे होता, लॉर्ड्स की हार के बाद किस पर भड़के गांगुली, जडेजा लाजवाब…


Last Updated:

सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की. उन्होंने साथ ही इस मैच में मिली हार के लिए टीम के टॉपऑर्डर को दोषी करार दिया है.

सौरव गांगुली ने रवींद्र जडेजा की खूब तारीफ की.

मुंबई. सौरव गांगुली लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत की हार से बेहद निराश हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने मंगलवार को कहा कि इस टीम में असाधारण प्रतिभा है. इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. गांगुली ने भारतीय टीम की हार के लिए टॉप ऑर्डर को दोषी करार दिया. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 193 रन का पीछा करते हुए 170 रन पर सिमट गई थी. इस तरह वह जीत से 22 रन दूर रह गई थी. इस हार के साथ ही टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है. मैच की चौथी पारी में भारत के टॉप ऑर्डर के बैटर्स ने लचर प्रदर्शन किया. इसके बाद रवींद्र जडेजा (नाबाद 61) की अगुवाई में निचले क्रम के बल्लेबाजों से जिस तरह का संघर्ष दिखाया वह काबिले तारीफ था.

सौरव गांगुली ने इंडियन रेसिंग लीग और एफ 4 इंडिया चैम्पियनशिप कार्यक्रम के इतर कहा, ‘इस सीरीज में भारत के बल्लेबाजी के तरीके से थोड़ी निराशा हुई. उन्हें यह 190 रन बनाने चाहिए थे. जब आप जडेजा को इस तरह से संघर्ष करते हुए देखते हैं तो मुझे लगता है कि इस टीम में जो प्रतिभा है उससे खिलाड़ी मुझसे ज्यादा निराश होंगे. यह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने का मौका था. मुझे यकीन है कि वे 190 तक नहीं पहुंच पाने से निराश होंगे, खासकर उनके ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजी की गुणवत्ता को देखते हुए.’

सौरव गांगुली ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थोड़ा बेहतर खेलते, तो परिणाम अलग होता. यशस्वी जायसवाल अपना खाता नहीं खोल पाए थे. शुभमन गिल (छह) और ऋषभ पंत (नौ) दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए थे. केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली लेकिन आखिर में जडेजा (61 रन नाबाद) अकेले पड़ गए.

सौरव गांगुली ने कहा, ‘अगर शीर्ष क्रम ने थोड़ा भी संघर्ष किया होता तो यह मैच भारत की झोली में होता.’ बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख ने जडेजा की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘जडेजा असाधारण रहे हैं. वे भारत के लिए तब तक खेलना जारी रखेंगे जब तक इस तरह बल्लेबाजी और प्रदर्शन करते रहेंगे.’ गांगुली ने कहा, ‘वे लंबे समय से टीम में हैं. उन्होंने लगभग 80 टेस्ट मैच और 200 से अधिक वनडे मैच खेले हैं. आप बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए उनके अनुभव को महसूस कर सकते हैं. वे एक विशेष खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी में बहुत सुधार हुआ है. वे इस टीम का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

अगर थोड़ा दम दिखाते तो भारत 2-1 से आगे होता, हार के बाद किस पर भड़के गांगुली



Source link