इंदौर में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान शुरू: पुलिस कमिश्नर ने रैली को दिखाई हरी झंडी, थानों से लेकर स्कूलों तक चलेंगे कार्यक्रम – Indore News

इंदौर में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान शुरू:  पुलिस कमिश्नर ने रैली को दिखाई हरी झंडी, थानों से लेकर स्कूलों तक चलेंगे कार्यक्रम – Indore News


इंदौर में नशे की लत से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अपने कार्यालय परिसर से एक रैली को हरी झंडी दि

.

इस दौरान स्कूली बच्चे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। रैली से पहले सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की शुरुआत की है।

कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे शहर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सभी थानों में विशेष आयोजन किए जाएंगे और शहर के विभिन्न इलाकों में रैली, पोस्टर, स्लोगन और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जो लोग नशे की लत से जूझ रहे हैं, उनका इलाज रिहैब सेंटर में करवाया जा रहा है। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इंदौर पुलिस पहले भी नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। इसमें राजस्थान और अन्य राज्यों से जुड़े नशे के नेटवर्क को भी उजागर कर खत्म किया गया है।



Source link