खंडवा में 3 घंटे में सिर्फ 2 मिमी पानी बरसा: जिले के 47 तालाब पूरी तरह खाली, मौसम विशेषज्ञ बोले- 22 जून से बढ़ेगी एक्टिविटी – Khandwa News

खंडवा में 3 घंटे में सिर्फ 2 मिमी पानी बरसा:  जिले के 47 तालाब पूरी तरह खाली, मौसम विशेषज्ञ बोले- 22 जून से बढ़ेगी एक्टिविटी – Khandwa News



खंडवा में रिमझिम बारिश से कीचड़ पसर गया।

एक हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद सोमवार शाम को खंडवा जिले में हल्की बारिश हुई, लेकिन यह केवल 2 मिमी तक सीमित रही। तीन घंटे तक बूंदाबांदी चलती रही, जिससे खेतों की सूख रही फसलों को कोई खास राहत नहीं मिली। सिंचाई विभाग के 48 में से 47 तालाब पूरी तरह खाली

.

सुक्ता बांध, जो जिले का सबसे बड़ा जल स्रोत है, 27 फीट तक खाली है। सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री मनमीत मंडराई ने बताया कि अभी सभी जलस्रोतों में औसतन केवल 16% जलभराव है। सिर्फ देशगांव नंबर-2 तालाब में थोड़ा जलस्तर है, बाकी सभी शून्य स्थिति में हैं। पिछले साल इसी समय तक जिले के 4 तालाब पूरी क्षमता से भर चुके थे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के मुताबिक,

  • 15 जुलाई को जिले के कुछ हिस्सों में सघन बारिश हो सकती है।
  • 16 जुलाई को बैतूल और हरदा से लगे क्षेत्रों जैसे खालवा, हरसूद और बलड़ी में हल्की बारिश की संभावना है।
  • 16 से 21 जुलाई तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।
  • 22 जुलाई के बाद से फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है।

किसानों को तेज बारिश का इंतजार फसलों की स्थिति देखते हुए अब किसानों को तेज बारिश की दरकार है। इस समय धूप और गर्मी से खेतों में लगी फसलें प्रभावित हो रही हैं। बिना पर्याप्त बारिश के सिंचाई का कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं बचा है।



Source link