Last Updated:
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाली घटना हुई. बारिश में नहाने को लेकर दो भाईयों में झगड़ हो गया. इसी बीच छोटे ने बड़े भाई को धक्का मार दिया. इस बात से नाराज होकर बच्चे ने अपनी जान दे दी.
पुलिस कर रही मामले की जांच.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी वारदात
- 12 साल के बच्चे ने दे दी जान
- 2 भाईयों में बारिश में नहाने को लेकर हुआ था विवाद
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. बारिश हुई तो बच्चे भीगने अपने घर की छत पर पहुंच गए. इसी बीच 2 नाबालिग भाईयों में नहाने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने 12 साल के आतिफ को धक्का मार दिया. छोटे की हरकत से बड़ा भाई काफी नाराज हो गया. फिर आतिफ कमरे में पहुंचे और फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी.
12 साल का आतिफ सातवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था. घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर और फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने आतिफ को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है. रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा इलाके की ये घटना. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें