तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत: छतरपुर में स्कूल से लौटकर आम तोड़ने खेत गए थे, 4 से 10 साल के बीच थी उम्र – Chhatarpur (MP) News

तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत:  छतरपुर में स्कूल से लौटकर आम तोड़ने खेत गए थे, 4 से 10 साल के बीच थी उम्र – Chhatarpur (MP) News



तालाब के पास पहुंचे और अचानक फिसलकर पानी में गिर गए।

छतरपुर के हटवा गांव में सोमवार को हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की खेत के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 10 साल की लक्ष्मी, 8 साल की तनु और 4 साल का लोकेंद्र शामिल हैं। तीनों, गांव निवासी प्रतिपाल सिंह के बच्चे थे।

.

जानकारी के मुताबिक, बच्चे स्कूल से लौटने के बाद खेत में लगे आम के पेड़ पर फल तोड़ने गए थे। इसी दौरान वे तालाब के पास पहुंचे और अचानक फिसलकर पानी में गिर गए।

9:30 बजे दी गई पुलिस को सूचना परिजन जब तक खेत पहुंचे, तब तक बच्चे पानी में डूब चुके थे। रात 9:30 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्चों को तत्काल बारीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे बच्चों के शवों को लवकुशनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। बीएमओ एसएस चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link