Last Updated:
Jabalpur Tourist Spot: जबलपुर के डुमना नेचर पार्क में स्थित 140 साल पुराने खंडारी डैम का ओवरफ्लो होते ही 100 फीट तक झरना बन जाता है, जो बरसात के मौसम में सैलानियों को आकर्षित करता है.
हाइलाइट्स
- खंडारी डैम जबलपुर का सबसे पुराना डैम
- रसात में ओवरफ्लो होकर खूबसूरत वाटरफॉल
- टूरिस्ट केवल दूर से ही आनंद ले पाते
दरअसल, खंडारी डैम करीब 140 साल पुराना है. संभवत: यह डैम एमपी का सबसे पुराना डैम है. इस डैम को अंग्रेजों ने बनवाया था. इस डैम की ऊंचाई काफी कम है, जैसे ही यह डैम ओवरफ्लो होता है, वैसे ही करीब 100 फीट लंबाई तक झरने का रूप दिखाई देता है. जहां इस नजारे को देखने प्रकृति की सुंदरता के बीच कच्चे रास्ते से सैलानी पहुंचते हैं.
यह डैम डुमना नेचर पार्क के अंदर हैं. जहां पार्क के अंदर करीब 1 किलोमीटर चलकर इस डैम तक पहुंचा जा सकता है. इसके रास्ते कच्चे हैं और प्रकृति का दीदार कराते हैं. हालांकि इसके अलावा एक और रास्ता हितकारिणी डेंटल कॉलेज के नजदीक से है. जहां से भी इस वॉटरफॉल का नजारा देखा जा सकता है. यदि आप इस टूरिस्ट प्लेस पर जा रहे हैं, तब साथ में छाता और रेनकोट जरूर रखें.
डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहले नहाते थे टूरिस्ट!
सिक्योरिटी इंचार्ज के के राजन बताते हैं आज से करीब 4 साल पहले टूरिस्ट डैम के ओवरफ्लो होने के बाद डैम में खड़े होकर नहाते थे और लुफ्त उठाते थे. लेकिन दो लोगों की मौत के बाद डैम के चारों ओर फेंसिंग कर दी गई. जहां अब टूरिस्ट दूर से ही डैम के इस प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करते हैं और सेल्फी लेते हैं. प्रकृति के सौंदर्य को देखने प्रतिदिन सैकड़ो टूरिस्ट आते हैं, जिसमें यूथ ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और महिलाएं भी होती हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें