जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र लिखा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पटवारी ने गड़करी को मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब हिस्से पर ध्यान देने की मांग की है।
.
इंदौर-खलघाट खंड पर स्थित गणेश घाट के री-अलाइनमेंट हिस्से की अत्यंत चिंताजनक और जर्जर स्थिति है इसे तत्काल मरम्मत कराई जाए। पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि इस खंड का निर्माण कार्य नवंबर 2024 में 109 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ था।
इसकी लंबाई 8.8 किमी तथा चौड़ाई 10.3 मीटर है और अब महज 6 इंच बारिश में ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पर सैकड़ों गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें से कई इतने बड़े हैं कि पूरी कार समा सकती है।
पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जैसी प्रतिष्ठित संस्था इस पर यह दलील दे रही है कि पहली बारिश में गड्ढे तो होंगे ही। यह दलील उस समय और भी हास्यास्पद लगती है, जब कुछ समय पूर्व इंदौर में जानलेवा ट्रैफिक जाम के बाद ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि लोग घरों से निकलते ही क्यों हैं?
यह दर्शाता है कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को लेकर उनकी क्या प्राथमिकता है। गणेश घाट के इस जर्जर खंड पर चलने वाले बस और ट्रक चालकों ने बताया है कि गड्ढों के कारण आगे चल रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का गंभीर अंदेशा बना रहता है। कुछ स्थानों पर तो पेचवर्क की सामग्री भी पूरी तरह बिखर गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा और बढ़ गया है।

भ्रष्टाचार की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाएं इस नए अलाइनमेंट पर प्रतिदिन 25 से 30 हजार वाहनों का एकतरफा ट्रैफिक रहता है, और इन गड्ढों के कारण वाहनों को इस 8.8 किमी के खंड को पार करने में 30 से 45 मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है।
निर्माण कंपनी को 5 साल तक इसका रखरखाव करना है, लेकिन रखरखाव के तहत किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला प्रतीत होता है, जहां जनता के करोड़ों रुपए खराब गुणवत्ता वाले निर्माण पर व्यय कर दिए गए हैं।
आपसे निवेदन है कि नेशनल हाईवे के इस हिस्से में हुए भ्रष्टाचार की तत्काल उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
व्यक्तिगत रुचि लेकर इस पर कार्यवाही करेंगे गणेश घाट के इस जर्जर खंड की तत्काल और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लाखों यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त हो।
राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता नियंत्रण के मानकों को और कड़ा किया जाए। मुझे विश्वास है कि आप इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर त्वरित कार्रवाई करेंगे।