भिंड में सिंध और क्वारी नदी उफान पर: धौर गांव का संपर्क टूटा, रस्सी के सहारे निकले लोग; पुलिया बनाने की मांग – Bhind News

भिंड में सिंध और क्वारी नदी उफान पर:  धौर गांव का संपर्क टूटा, रस्सी के सहारे निकले लोग; पुलिया बनाने की मांग – Bhind News



धौर गांव की पुलिया टूटी होने पर लोग रस्सी बांधकर निकलते हुए।

भिंड जिले के सीमा से होकर बहने वाली सिंध और क्वारी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सिंध नदी में पानी बढ़ने से लहार क्षेत्र के धौर गांव का संपर्क टूट गया। मंगलवार शाम गांव के लोग रस्सी के सहारे नदी पार करते दिखे। बताया गया कि सिंध नदी का जलस्तर 116.92 मी

.

धौर गांव का संपर्क परर्याच होते हुए बनता है। बीच में एक पुलिया थी, जो कुछ साल पहले टूट गई थी। तब से लोग खैर नाले के रास्ते आवागमन करते थे। अब सिंध का पानी यहां भर गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर नई पुलिया निर्माण की मांग की है।

क्वारी नदी का पानी पुल तक पहुंचा इधर गोरमी के हरीक्षा और सिहोनिया मार्ग पर बहने वाली क्वारी नदी भी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी पुल तक पहुंच गया। क्वारी नदी का वर्तमान जलस्तर 124.27 मीटर तक पहुंच गया है, जो कि इसके खतरे के निशान 125.96 मीटर से करीब डेढ़ मीटर नीचे है।

चंबल नदी का जलस्तर खतरे से 9 मीटर नीचे उधर, चंबल नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। उड़ी घाट पर चंबल का जलस्तर 110.45 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 119.80 मीटर है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अच्छी बारिश के चलते सिंध और क्वारी नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कुछ स्थानों पर रास्ते बंद होने की सूचना मिली है। आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है।



Source link