सब्सक्रिप्शन चार्ज के विरोध में टैक्सी चालकों की हड़ताल, 400 गाड़ियां थमी – Bhopal News

सब्सक्रिप्शन चार्ज के विरोध में टैक्सी चालकों की हड़ताल, 400 गाड़ियां थमी – Bhopal News



सोमवर को राजधानी में ओला, उबर, रैपिडो और इन ड्राइवर से जुड़े टैक्सी चालकों ने एक दिन की हड़ताल की। आंबेडकर मैदान पर प्रदर्शन हुआ, जिसमें 350-400 ड्राइवर अपने वाहनों के साथ पहुंचे। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की अगुवाई में हुई इस हड़ताल मे

.

ड्राइवरों का आरोप है कि कंपनियों ने इंसेंटिव बंद कर 150 रुपए का सब्सक्रिप्शन चार्ज लगा दिया है। उन्होंने इस सब्सक्रिप्शन चार्ज को वापस करवाने में परिवहन विभाग को हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

यह भी मांगें… वसूली बंद हो, पार्किंग मिले

  • रेलवे स्टेशन पर चालकों से 10 रुपए फेरे की अवैध वसूली बंद कर, निजी वाहनों जैसी फ्री पार्किंग सुविधा दी जाए। उचित पार्किंग सुविधा प्रदान की जाए।
  • निजी वाहन चालक ओला-उबर की बुकिंग रद्द कर सवारी बैठाते हैं, इससे रोक लगाई जाए और कार्रवाई हो।
  • बिना फिटनेस, बीमा और परमिट के चल रही टू-व्हीलर टैक्सी सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।
  • ओला-उबर जैसी कंपनियों पर भी कलेक्टर दरें अनिवार्य करें। पैनिक बटन के नाम पर वसूली बंद हो।



Source link