सिवनी में एसपी ने दिलाई नशा नहीं करने की शपथ: स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव तक चलेगा अभियान, पुलिसवाले बताएंगे नशे से होने वाले नुकसान – Seoni News

सिवनी में एसपी ने दिलाई नशा नहीं करने की शपथ:  स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव तक चलेगा अभियान, पुलिसवाले बताएंगे नशे से होने वाले नुकसान – Seoni News


सिवनी पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान का आगाज मंगलवार को शासकीय पीजी कॉलेज से हुआ। पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को नशामु

.

डूंडा सिवनी के जनता नगर में थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कुरई पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव समझाए। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। इसमें प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठन और आम जनता की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के छात्र, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अवैध शराब और नशीली सामग्री की बिक्री की सूचना देने की अपील की।

अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रैली, जनजागरण कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थानों के पास गुटखा-तंबाकू की दुकानों पर रोक, नशा प्रभावित क्षेत्रों में परामर्श शिविर शामिल हैं। साथ ही पोस्टर, रील्स, शॉर्ट फिल्म के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाएगा। चित्रकला, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला का आयोजन भी होगा। मॉल और हाट-बाजारों में जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और खिलाड़ियों के प्रेरक संदेश सार्वजनिक स्थानों पर प्रसारित किए जाएंगे।



Source link