अब पांच मैच की सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट, हेड कोच गौतम गंभीर को माथापच्ची करनी होगी. मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गंभीर को इन तीन सवालों के जवाब तलाशने होंगें-
क्या बुमराह करेंगे आराम फिर कौन टीम में आएगा?
दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम दिए जाने की पूरी संभावना है. ये संकेच पहले ही मिल चुके हैं कि बुमराह इंग्लैंड में सिर्फ तीन टेस्ट ही खेलेंगे चूंकि वे अब तक दो मैच खेल चुके हैं, ऐसे में मैनचेस्टर में उन्हें बाहर बिठाकर द ओवल टेस्ट के लिए तरोताजा रखा जा सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज