भोपाल में बच्चों की सेहत सुधारने के लिए 22 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा। यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। इसमें जिले के करीब 3 लाख बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं दी जाएंगी। इसके लिए जिला पंचायत में टास्क फोर्स बैठक हुई। अध्यक्षता सीईओ इला तिवारी
.
अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों की जांच की जाएगी। 5 साल तक के बच्चों में निमोनिया, गंभीर कुपोषण, एनीमिया और दस्त रोग की पहचान की जाएगी। डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से एनीमिया की स्क्रीनिंग होगी। ओआरएस और जिंक के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी। सीईओ इला तिवारी ने निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाए। अभियान की जानकारी पोर्टल पर नियमित अपडेट की जाए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितेश रावत ने बताया कि दस्तक अभियान 2018 से चल रहा है। इसका उद्देश्य बाल मृत्यु दर कम करना और बच्चों को बीमारियों से बचाना है। एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 5 साल तक के बच्चों की जांच करेंगी।