अलीराजपुर में बारिश के मौसम में स्ट्रीट डॉग्स के हमलों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर में एक दिन में 3 बच्चों समेत 7 लोगों को कुत्तों ने काटा। जबरन कॉलोनी में 6 वर्षीय अयान कुरैशी अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिय
.
नगर पालिका परिषद की सीएमओ कमल मुजाल्दा ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। वार्ड 12 के निवासी लगातार नगर पालिका को इस समस्या से अवगत करा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में कुत्तों के व्यवहार में बदलाव आते हैं। भोजन-पानी की कमी और रहने की असुरक्षा से कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में उनके कोर्टिसोल स्तर में वृद्धि से उनकी चिड़चिड़ाहट बढ़ जाती है।


