ऑटो रिक्शा पर नशा से दूरी बनाने पोस्टर लगाया: मंदसौर में नशा मुक्ति अभियान, लोगों ने नशे से दूरी बनाने की अपील – Mandsaur News

ऑटो रिक्शा पर नशा से दूरी बनाने पोस्टर लगाया:  मंदसौर में नशा मुक्ति अभियान, लोगों ने नशे से दूरी बनाने की अपील – Mandsaur News


मंदसौर पुलिस ने नशा मुक्ति के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरू हुआ। बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर जिला ऑटो रिक्शा संघ के अध्यक्ष हिम्मत दांगी की उपस्थिति में ऑटो रिक्शा पर नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता बैनर और पोस्टर लगाए।

.

एसपी अभिषेक आनंद ने स्वयं ऑटो रिक्शा पर पोस्टर्स चिपकाए और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल, टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एसपी ने ऑटो पर नशा मुक्ति जागरूकता का पोस्टर चिपकाया।

एसपी अभिषेक आनंद ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री और डीजीपी निर्देश पर ‘नशे से दूरी है जरूरी’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत ऑटो यूनियन के सदस्यों ने इस अभियान को ज्वाइन किया है।

ऑटो रिक्शा शहर के हर कोने में जाते हैं इसलिए इनके माध्यम से जन जागरूकता को ज्यादा विकसित किया जाएगा ताकि नशे से सब लोग दूरी बनाकर रखें और हम नशा मुक्त भारत का निर्माण कर सके।

पुलिस प्रशासन प्रतिदिन विभिन्न तरीकों से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। यह अभियान नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को सचेत करने का एक प्रयास है।

लोगों से नशा से मुक्ति बनाए रखने की अपील।

लोगों से नशा से मुक्ति बनाए रखने की अपील।



Source link