कलेक्ट्रेट जनसुनवाई: एक प्लॉट पर एसआई ने मकान बना लिया, दूसरे पर ​​वकील का कब्जा – Bhopal News

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई:  एक प्लॉट पर एसआई ने मकान बना लिया, दूसरे पर ​​वकील का कब्जा – Bhopal News



कलेक्ट्रेट जनसुनाई में 139 लोगों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिए

.

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मंगलवार को 139 आवेदन पहुंचे। इसमें आरईएस में बड़े बाबू के पद से रिटायर्ड वीरेंद्र कुमार शर्मा अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। उनका कहना था कि उन्होंने 1997 में नीलबड़ में दो प्लॉट खरीदे थे। जिसकी रजिस्ट्री भी उन्होंने उसी वर्ष करा ली थी।

लेकिन, रातीबढ़ थाने के एसआई ने एक प्लॉट पर कब्जा कर मकान बना लिया है। वहीं, दूसरे प्लॉट पर एक वकील ने कब्जा कर लिया है। प्लॉट के बाहर वकील ने अपना बोर्ड लगा रखा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि रजिस्ट्री करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जनसुनवाई में वीरेंद्र का आवेदन ले लिया गया। उनके आवेदन को जांच के लिए तहसीलदार हुजूर को भेजा जाएगा।

बहू ने लगा दिया मकान पर ताला : पार्वती बाई ने बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर जनसुनवाई में आवेदन दिया। उनका कहा था कि बहू को बेटे की पेंशन मिलती है और वह आगनबाड़ी में काम करती है। साथ ही बहू अपने मायके में एमपी नगर में अलग रहती है। समय-समय पर बहू घर आती है और उसे मारती है।

बहू ने अब मकान पर कब्जा कर ताला लगा दिया है। पार्वती बाई का कहना है कि उसके पति की बीमारी के चलते उसके ऊपर लाखों का कर्जा हो गया है। ऐसे में वो मकान बेचकर कर्जा उतारना चाहती है। ऐसे में बहू से मकान खाली कराया जाए।

फर्जीवाड़ा कर बनवा लिया राशन कार्ड

छात्रों को 8वीं के बाद सीधे 10वीं में एडमिशन दिया भोपाल के रहने वाले पीएस सोनगरा जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि अरसलान और साकिब नाम के दो छात्र हैं। इन्होंने 2022-23 में अपनी 8वीं की परीक्षा मध्य प्रदेश विकास कॉन्वेंट सेकंड्री स्कूल भोपाल से पूरी की थी। लेकिन यही छात्र 2023-24 में 10वीं की नियमित परीक्षा में शामिल हो गए। यह कैसे संभव हो सकता है कि 8वीं की परीक्षा देने के अगले साल ही कोई छात्र 10वीं की परीक्षा दे ले। उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पट्टे की जमीन को बदलवा लिया, कार्रवाई की मांग जनसुनवाई में गोविंद सिंह आवेदन लेकर आए। उनका कहना था कि पुरुषोत्तम पाटिल को 2008 में शासन से पट्टा 223 मिला था। जिसे उन्होंने काट-छांट कर 323 कर लिया। इसके बाद से वह नगर निगम में टैक्स जमा करवा रहे हैं। साथ ही बिजली मीटर भी लगवा लिया है। इसके अलावा संजय पाटिल को 323/1 पट्टा मिला था। उसने इसमें काट-छांट करने के बाद इसे 323 करवा लिया और अपनी राशन कार्ड भी बनवा लिया। गोविंद ने इनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।



Source link