Last Updated:
Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर 2 तस्वीरें शेयर की. अब उनके इस पोस्ट पर जमकर राजनीति हो रही है. बीजेपी का कहना है कि दिग्विजय सिंह शांति बिगाड़…और पढ़ें
दिग्विजय सिंह के फेसबुक पोस्ट पर विवाद,
हाइलाइट्स
- दिग्विजय सिंह के फेसबुक पोस्ट पर विवाद
- बीजेपी बोली- सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश
- दिग्विजय सिंह ने नमाज और कांवड़ा यात्रा की तस्वीर पोस्ट की
लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि दिग्विजय सिंह जब भी जहर उगलते हैं, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. हनुमान चालीसा पढ़े या नमाज पढ़ें, लेकिन जो यातायात प्रभावित करेगा उस पर कार्रवाई होगी. उत्पात मचाने पर कावड़ियों पर भी लाठीचार्ज हुआ है. वो चित्र क्यों नहीं मिला, सिर्फ नमाज वाला मिला. देश को बदनाम करना, समाज में आग लगाना, ये दिग्विजय सिंह का काम है.
दिग्विजय सिंह के कांवड़ियों के पोस्ट पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका मतलब सीधा-सीधा है, बाबा साहब का संविधान है, वह सब पर लागू होता है. यह सब चीज प्रशासन समझाइश से सुलझाई जा सकती हैं, लेकिन लठ्ठ चलाने और लोगों को प्रताड़ित करने की जरूरत नहीं होती है. टीवी पर देखा कि कावड़ यात्रा के बीच अगर गाड़ी वाले फंस गए तो उनकी गाड़ी तोड़ दी गई. यह सब चीज यह नहीं होना चाहिए. बाबा साहब का एक कानून है. सबके साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए. कबाड़ियों ने गाड़ियां तोड़ी, पुलिस खड़ी है, देख रही है, यह स्थिति कि नहीं होनी चाहिए.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें