कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, टी20 से रिटायरमेंट के 1 साल बाद रचा इतिहास

कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, टी20 से रिटायरमेंट के 1 साल बाद रचा इतिहास


Last Updated:

900 ICC rating points in all formats: विराट कोहली को टी20 इंटरेनशनल से संन्यास लिए एक साल हो चुके हैं. बावजूद इसके कोहली ने इस फॉर्मेट में करियर की सर्वोच्च रेटिंग प्वॉइंट हासिल कर इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20…और पढ़ें

विराट कोहली ने मैदान से बाहर रहकर रचा इतिहास.

हाइलाइट्स

  • विराट टेस्ट में 937 रेटिंग प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं
  • कोहली वनडे में 911 का आंकड़ा छू चुके हैं
  • विराट ने टी20 इंटरनेशनल में 909 अंक हासिल किए हैं
नई दिल्ली. विराट कोहली को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा किए हुए भी दो महीने हो चुके हैं.बावजूद इसके विराट रिकॉर्ड तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं. आईसीसी ने बुधवार को टी रेटिंग प्वॉइंट्स का ऐलान किया जिसमें कोहली ने 909 अंक के साथ इतिहास रच दिया. विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 900 रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं रहने वाला है.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मैच विनिंग 76 रन की पारी खेलने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. टी20 में उनकी रेटिंग पहले 897 थी जो बढ़कर 909 हो गई है.विज्डन के मुताबिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह किसी बैटर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वॉइंट है.उनसे पहले टी20 में इंग्लैंड के डेविड मलान(919) और भारत के सूर्यकुमार यादव (912) हैं.
विराट 2018 में वनडे में 937 अंक हासिल कर चुके हैं
विराट कोहली ने 2018 में टेस्ट मैचों में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान 937 अंकों की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की थी. जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अब तक की सर्वोच्च और कुल मिलाकर 11वीं सर्वोच्च रेटिंग है. वह सीरीज उनकी सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक रही. जिसमें उन्होंने 10 पारियों में दो शतकों और तीन अर्धशतकों सहित 593 रन बनाए थे. इस दौरे के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ रन के जूझते रहे लेकिन कोहली अकेले योद्धा की तरह डटे रहे.

वनडे में कोहली 909 अंकों का आंकड़ा छू चुके हैं
कोहली ने वनडे फॉर्मेट में साल 2018 के उसी इंग्लैंड दौरे के दौरान 909 अंकों का आंकड़ा भी छुआ था. उन्होंने तीन वनडे मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाए थे. और सभी प्रारूपों में अपना दबदबा कायम किया. एक समय कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में एक साथ नंबर 1 रैंकिंग वाले बल्लेबाज होने का गौरव हासिल कर चुके हैं.

विराट ने 125 टी20 इंटरनेशनल में 4,188 रन बनाए
विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 125 मैचों में 4,188 रन बनाए हैं.इस दौरान उनका औसत 48.69 रहा है. उन्होंने एक सेंचुरी और 25 हाफ सेंचुरी लगाए. उनका हाइएस्ट स्कोर नाबाद 122 रन रहा है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, टी20 से रिटायरमेंट के 1 साल बाद रचा इतिहास



Source link