Last Updated:
Perfume Making Tips: अगर आप बाजार से महंगा इत्र नहीं खरीद पा रहे या आपको असली इत्र की पहचान नहीं तो आप घर पर ही इत्र बना सकते हैं. ये इतना पवित्र और शुद्ध होगा कि भगवान को भी लगा सकेंगे…
हाइलाइट्स
- घर पर मोगरे के फूल से ऑर्गेनिक इत्र बनाएं.
- इत्र बनाने के लिए कांच की बोतलें और ताजे मोगरे के फूल लें.
- इत्र की खुशबू लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नारियल या बादाम तेल मिलाएं.
ये समाग्री जुटा लें
यहां हम बता रहे हैं कि आप अपने घर या गार्डन में मौजूद मोगरा के फूल से कैसे ऑर्गेनिक परफ्यूम बना सकते हैं, जो स्किन के लिए भी बेहतर होगा. इसके लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी. जैसे कांच की 2 से 3 बोतल, मोगरे के फूल, धागा, टेप
सबसे पहले कांच की 2 से 3 बोतल लें और उन्हें अंदर से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि किसी तरह की गंध ना हो. अब मोगरे के 15 से 20 ताजे फूल लें और उन्हें धागे में पिरो लें. अब इन्हें बोतल के अंदर इस तरह टांगें कि ये कहीं से भी बोतल की दीवार या तली से टच ना हों. अब धागे को काटें और टेप की मदद से ढक्कन के अंदरूनी हिस्से में इसे चिपका दें. धीरे से ढक्कन बंद कर दें. इस तरह मोगरे के फूल बोतल के अंदर झूलते रहेंगे.
दो दिन तक धूप में रखें
अब दो दिनों तक इसे धूप में रखें. दो दिन बाद आप देखेंगे कि बोतल की दीवारों पर पानी जैसी बूंदें नजर आ रही हैं. अब धीरे से ढक्कन खोलें और सूख चुके फूल को अलग रखें. अब आप इत्र या परफ्यूम की छोटी बोतल लें और उसमें इस पानी जैसी चीज को डाल लें. अब इस बोतल का ढक्कन बंद कर स्टोर कर लें. दो दिन बाद आप इसमें हल्का नारियल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं. इससे आपके इत्र की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है. अगर आप कुछ नहीं मिलाना चाहते तो ऐसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब जरूरत हो, इस्तेमाल करें.