Last Updated:
Balaghat News: इस वन्य प्राणी को देख ग्रामीण हैरान हो गए. तत्काल वन विभाग मौके पर पहुंचा. वन विभाग ने इसकी पहचान पैंगोलिन के रूप में की.
दरअसल, बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बोथवा नाम के गांव में एक अजीबोगरीब वन्य प्राणी रिहायशी इलाके में आ गया था. भारी बारिश के बीच इस जीव को देख ग्रामीण अचंभित हो गए थे. ग्रामीणों का कहना है कि इस जीव को उन्होंने जिंदगी में पहली बार देखा है. इसे देख हैरान हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी थी.
वन विभाग से मिली जानकारी मुताबिक, 10 जुलाई की शाम को मंदिर के पास एक वन्य प्राणी आया है. इसे देख ग्रामीण हैरान हो गए. वहीं, ग्रामीणों ने वन्य जीव की जानकारी वन विभाग को दी. तत्काल वन विभाग मौके पर पहुंचा. वन विभाग ने इसकी पहचान पैंगोलिन के रूप में की. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए पैंगोलिन को अगले दिन यानी 11 जुलाई को जंगल में छोड़ा गया. इससे पहले वन विभाग ने उसके वीडियो भी बनाए. इसमें वह दिखने में प्यारा लग रहा था.
जानिए पैंगोलिन की खासियत
पैंगोलिन की खासियत यह है कि इसका शरीर कवच जैसा होता है, जो इसे शिकारियों से बचाता है. वह चीटियों और दीमक को खाता है. वह रात में सक्रिय रहता है और दिन में सोता है. पैंगोलिन आमतौर पर अकेला रहने वाला जीव है और अपने क्षेत्र की रक्षा करता है. अब जरूरत है, तो इसके संरक्षण के लिए कड़े कानूनों, आवास संरक्षण, और जागरूकता फैलाने की. ताकि इस विलुप्त होती प्रजाति को बचाया जा सके .