पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश, कांग्रेस MLA के बेटे पर आरोप

पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश, कांग्रेस MLA के बेटे पर आरोप


Last Updated:

FIR On Jobat Congress MLA Son: मध्य प्रदेश के जोबट विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पर मामला दर्ज किया या है. आरोप है कि पुष्पराज पटेल ने अपनी गाड़ी से पुलिस आरक्षक को टक्कर मारी है.

जोबट विधायक के बेटे पर आरोप.

हाइलाइट्स

  • जोबट विधायक के बेटे पर मामला दर्ज
  • पुलिस आरक्षक को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप
  • मामले की जांच कर रही पुलिस
झाबुआ. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक को तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा है. घटना 13 जुलाई की रात बस स्टैंड चौराहे की है, जब पुलिसकर्मी गश्त पर थे. पुलिस के मुताबिक आरक्षक राकेश अनारे बस स्टैंड क्षेत्र में ड्यूटी पर थे. इसी दौरान पुष्पराज पटेल अपनी फॉर्च्यूनर कार से वहां से गुजर रहे थे. आरक्षकों ने जब उन्हें गाड़ी की स्पीड़ धीमी करने का इशारा किया.

आरोप है कि इस दौरान पुष्पराज पटेल ने गाड़ी आरक्षक की ओर ही मोड दी. हादसे में आरक्षक घायल हो गए. फिर कार जाकर बिजली के पोल से टकरा गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

घटना के बाद पुलिस ने पुष्पराज पटेल के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. इस धारा के तहत, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने के लिए दंड का प्रावधान है. पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने एफआईआर की पुष्टि की है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश, कांग्रेस MLA के बेटे पर आरोप



Source link