भिंड कलेक्टर पर की गई शिकायत वापस ली: छात्र टीआई से बोला- मुझसे जबरन साइन कराए गए थे; कलेक्टर ने जड़ा था थप्पड़ – Bhind News

भिंड कलेक्टर पर की गई शिकायत वापस ली:  छात्र टीआई से बोला- मुझसे जबरन साइन कराए गए थे; कलेक्टर ने जड़ा था थप्पड़ – Bhind News



छात्र रोहित राठौर ने लिखित आवेदन देकर कलेक्टर की शिकायत ली वापस।

भिंड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता छात्र रोहित राठौर ने अपनी शिकायत मेहगांव थाने से लिखित रूप से वापस ले ली है। उसने पुलिस को बताया कि वह कलेक्टर के खिलाफ कोई

.

मंगलवार को छात्र अचानक मेहगांव थाने पहुंचा और टीआई महेश शर्मा को एक लिखित आवेदन सौंपा। उसने कहा, “मैं कलेक्टर के खिलाफ कोई शिकायत या कार्रवाई नहीं चाहता। पहले जो आवेदन दिया गया था, वह मेरी इच्छा से नहीं था। कुछ लोगों ने मुझसे जबरन साइन करवाए थे।”

इसके बाद छात्र ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मुलाकात भी की और उन्हीं शब्दों को दोहराया।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था मामला गरम शनिवार शाम को भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक छात्र को परीक्षा के दौरान कथित रूप से थप्पड़ मारते दिखाई दिए थे। यह वीडियो 1 अप्रैल 2025 का बताया गया, जो अब सामने आया था।

वीडियो वायरल होने के अगले दिन, रविवार को छात्र रोहित राठौर की ओर से वकील नरेंद्र चौधरी के जरिए मेहगांव थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद सोमवार को कुछ वकील एसपी असित यादव से मुलाकात कर कलेक्टर पर FIR दर्ज करने की मांग करने लगे थे।

अब छात्र का मोबाइल बंद शिकायत वापसी के बाद जब दैनिक भास्कर ने छात्र से संपर्क करना चाहा, तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। मेहगांव टीआई महेश शर्मा ने बताया, “छात्र खुद थाने आया था और लिखित में शिकायत वापस लेने की बात कही है। वह अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।” अब जबकि छात्र ने खुद शिकायत वापस ले ली है, इस मामले में आगे किसी कार्रवाई की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।



Source link