मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन: रीवा में होगा अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर, पहुंचने की संभावना कम – Rewa News

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन:  रीवा में होगा अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर, पहुंचने की संभावना कम – Rewa News


निधन की खबर मिलते ही रीवा में स्थानीय बीजेपी नेता उनके आवास पहुंचने लगे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा। निधन की खबर मिलते

.

27 जून की रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस और पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था। 30 जून को हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

विदेश दौरे पर हैं मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय सात दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वह दुबई और स्पेन दौरे पर गए हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी हैं। जिस वक्त उनके पिता ब्रह्मानंद यादव का निधन हुआ, उस समय वे दुबई से स्पेन के लिए रवाना हो चुके थे।

संघ से जुड़ा था परिवार, आंदोलनकारी रहे ब्रह्मानंद यादव ब्रह्मानंद यादव शुरू से संघ विचारधारा से जुड़े रहे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर ब्रह्मानंद कर लिया था। आंदोलन के चलते प्रशासन ने उनके परिवार की जमीनें जब्त कर ली थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर स्व. ब्रह्मानंद यादव।

मुंबई से पढ़ाई, फिर मध्यप्रदेश में प्रिंसिपल बने ब्रह्मानंद यादव ने मुंबई में शिक्षा प्राप्त की और बाद में नौकरी के सिलसिले में मध्यप्रदेश के रीवा आ गए। यहां एक शासकीय स्कूल में शिक्षक बने और 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि ब्रह्मानंद यादव अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर में रहते थे, जो सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक हैं। उनकी बेटी सीमा यादव की शादी 1994 में मोहन यादव से हुई थी। बड़ा बेटा रामानंद यादव एयरफोर्स से रिटायर होकर जबलपुर में रहते हैं। दूसरा बेटा सदानंद यादव विद्या भारती, रीवा में कार्यरत है।

ब्रह्मानंद यादव का घर।

ब्रह्मानंद यादव का घर।

विद्यार्थी परिषद से हुई थी मोहन यादव-सीमा की मुलाकात सीमा यादव 1989 में भूगोल से एमए कर चुकी हैं। वह भी संघ से जुड़ी रही हैं। 1984 में विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मोहन यादव से हुई थी, जो उस समय राष्ट्रीय मंत्री थे। इसी संपर्क के बाद परिवार की सहमति से दोनों का विवाह हुआ।

ब्रह्मानंद यादव की पार्थिव देह रीवा लाई जा चुकी है। बुधवार को यहां पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देखिए तस्वीरें…

मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के घर पर रिश्तेदारों और भाजपा नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के घर पर रिश्तेदारों और भाजपा नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

ब्रह्मानंद यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था।

ब्रह्मानंद यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और रिश्तेदार।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और रिश्तेदार।



Source link