मैहर में शासकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से कराई सफाई: वीडियो आया सामने, तहसीलदार ने बीआरसी को जांच के दिए निर्देश – Maihar News

मैहर में शासकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से कराई सफाई:  वीडियो आया सामने, तहसीलदार ने बीआरसी को जांच के दिए निर्देश – Maihar News



नाबालिग का सूपा लेकर पानी निकालने का वीडियो सामने आया है।

मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय छैरहा में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग छात्रा से स्कूल में भरे पानी को साफ कराया गया। घटना शनिवार की है, हालांकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

.

छात्रा ने पूरे हॉल का पानी निकाला

विद्यालय के शिक्षक लवलेंद्र प्रसाद कोल ने छात्रा को प्लास्टिक का सूपा पकड़ा कर पानी बाहर निकालने का निर्देश दिया। उसने पूरे हॉल का पानी निकाला। दरअसल, स्कूल की बिल्डिंग पुरानी है। बरसात में छत से पानी टपकता है। पिछले दो दिनों से मैहर में हो रही जोरदार बारिश के कारण विद्यालय में पानी भर गया था।

शिक्षक बोले- स्कूल बिल्डिंग पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

जब शिक्षक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले अधिकारियों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के बच्चों की पढ़ाई होने के कारण भवन की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हालांकि छात्रा से पानी निकलवाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मामला अमरपाटन तहसीलदार रामदेव साकेत के संज्ञान में आते ही उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बीआरसी प्रणेश त्रिपाठी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बीआरसी ने कहा कि वे प्रकरण की जांच करा कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजेंगे।



Source link