फर्जी आईडी से बात कर नंबर मांगा; व्हाट्सएप पर भी भेजा मैसेज।
राजगढ़ में साइबर अपराधियों ने एसपी अमित तोलानी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
.
जिले की मीडिया सेल ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को इस फर्जी आईडी से सावधान रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह से फर्जी है। इसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संचालित कर रहे हैं।
‘मैसेज या पैसों की मांग पर प्रतिक्रिया न दें’ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आईडी से आने वाले किसी भी मैसेज या पैसों की मांग पर प्रतिक्रिया न दें। जिला साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मीडिया सेल राजगढ़ ने लोगों से कहा है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिले की मीडिया सेल ने ये एडवाइजरी जारी की है।
ऐसे की गई ठगी की कोशिश हिंदू चेतना मंच के अध्यक्ष ब्रज मोहन सरावत ने बताया कि वे फेसबुक चला रहे थे, तब एसपी अमित तोलानी की फोटो वाली आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो स्वीकार कर ली गई। जन्मदिन की बधाई पर “थैंक यू” और “हाउ आर यू” का जवाब मिला।
व्हाट्सएप पर भी भेजा मैसेज ब्रज मोहन ने जब अपना परिचय दिया तो उनका मोबाइल नंबर मांगा गया। नंबर भेजने के बाद मैसेज आया कि “सीआरपीएफ कैंप में मेरा दोस्त संतोष कुमार, जिनका ट्रांसफर हो गया है, अपना फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स कम दाम में बेचना चाहते हैं।” ये पढ़कर ब्रज मोहन को धोखाधड़ी का अंदेशा हो गया। बाद में संतोष कुमार के नाम से आया फोन कॉल भी उन्होंने रिसीव नहीं किया।

साइबर अपराधियों ने एसपी की फर्जी ID से ये मैसेज भेजा।