श्योपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीएलओ ड्यूटी से किया इनकार: कहा- गैर-आईसीडीएस कार्य हमारी प्राथमिक जिम्मेदारियों में नहीं आता – Sheopur News

श्योपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीएलओ ड्यूटी से किया इनकार:  कहा- गैर-आईसीडीएस कार्य हमारी प्राथमिक जिम्मेदारियों में नहीं आता – Sheopur News



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी से इनकार कर दिया है। उन्होंने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पहले से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इनमें कुपोषण निवारण, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल शामिल है। साथ ही छोटे बच्चों की देखरेख और गृह भ्रमण भी करती हैं।

गैर-आईसीडीएस कार्य मूल काम हो रहा प्रभावित

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि बीएलओ जैसे गैर-आईसीडीएस कार्य से हमारा मूल काम प्रभावित हो रहा है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में कुपोषण निवारण है। इसे वचन-पत्र में भी जगह मिली है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बीएलओ ड्यूटी का आदेश तुरंत वापस लिया जाए। उनका कहना है कि आईसीडीएस कर्मचारियों से गैर-आईसीडीएस काम नहीं लिया जाना चाहिए। इससे वे अपने मुख्य कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकेंगी।



Source link