सेवड़ा में सिंध नदी का पुल डूबने से क्षतिग्रस्त: मरम्मत के चलते 16 घंटे तक बंद रहेगा, प्रशासन ने मौके पर तैनात की पुलिस – datia News

सेवड़ा में सिंध नदी का पुल डूबने से क्षतिग्रस्त:  मरम्मत के चलते 16 घंटे तक बंद रहेगा, प्रशासन ने मौके पर तैनात की पुलिस – datia News


दतिया जिले के सेवड़ा कस्बे से होकर गुजरने वाली सिंध नदी पर बने छोटे पुल की मरम्मत बुधवार से शुरू हो गई है। बीते रविवार को तेज बहाव में डूबे इस पुल की हालत जलस्तर घटने के बाद खराब मिली। स्थिति देखने पहुंचे एसडीएम अशोक अवस्थी ने तुरंत मरम्मत शुरू करने

.

प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर 16 घंटे के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। जब तक सुधार कार्य पूरा नहीं हो जाता, आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मरम्मत के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहेगा।

बुधवार को पुल का मरम्मत किया गया।

30 गांवों का संपर्क प्रभावित पुल डूबने से सेवड़ा कस्बे का भिंड और ग्वालियर से संपर्क पहले ही कट चुका था। साथ ही दतिया जिला मुख्यालय के 30 से ज्यादा गांवों का संपर्क और आवागमन भी बाधित हुआ है।

एसडीएम बोले- स्थिति गंभीर नहीं, एहतियातन हो रहा मरम्मत एसडीएम अशोक अवस्थी ने बताया कि पुल की स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी मरम्मत की जा रही है। मरम्मत पूरी होते ही इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा। पुलिस बल की तैनात किया गया है।



Source link